जिला संवाददाता इलाहाबाद
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा इलाहाबाद में राफेल सौदा के विरोध
में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय के
नेतृत्व में पैदल विरोध मार्च का आयोजन किया गया। विरोध मार्च पी0डी0 टण्डन
पार्क से होकर सुभाष चैक पर समाप्त हुआ।
यह
जानकारी उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री
राजेश सिंह काली ने देते हुए बताया कि सुभाष चैक पर एक सभा को सेवादल के
प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि
राफेल सौदा प्रधानमंत्री ने अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के
लिए किया है।
पाण्डेय ने जेपीसी गठन कर जांच की मांग करते हुए कहा है
कि जब तक राफेल सौदा में हुए धांधली का सच जनता के सामने नहीं आता जब तक
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल सड़कों पर उतरकर इसी प्रकार संघर्ष करता रहेगा।
पाण्डेय ने सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि नौकरशाही बेलगाम हो गयी
है उ0प्र0 पुलिस उगाही में लगी है और अफसर ठेकेदारी करने में व्यस्त है और
सरकार के मंत्री सौदेबाजी में लगी है।
काली ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय जोनल इंचार्ज श्री सुनील
श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी अरूण तिवारी, जिलाध्यक्ष सेवादल दिनेश
तिवारी सहित सेवादल के सैंकड़ों स्वयंसेवक एवं कांग्रेसजनों ने पदयात्रा में
भाग लिया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।