कानपुर - केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने लगाई चौपाल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 13 October 2018

कानपुर - केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने लगाई चौपाल

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता

शनिवार शाम केंद्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास रामकृपाल यादव कल्याणपुर स्थित ख्योरा कटरी गांव में शिरकत की इस दौरान गांव में उनकी अध्यक्षता में एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने उन ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं को लेकर उनसे बात की साथ ही गांव की प्रगति रिपोर्ट की अधिकारियों से जानकारी भी ली।

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों जिसमे सौभाग्य, उज्ज्वला, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,वर्द्धा वस्था विधवा पेंशन, स्वच्छ पेय जल, शौचालय, मनरेगा योजनाओं के तहत उन सभी को चौपाल कार्यक्रम में बुलाया गया था। मंत्री राम कृपाल जी ने इस गांव की ग्राउंड लेवल पर इसकी जानकारी की।

मंत्री ने गांव के मकानों को देखा जिसमें वे काफी खुश दिखाई दिए सरकार ने 2019 तक यह लक्ष्य निर्धारित किया है लगभग 1 करोड़ गरीबो को मकान देने का काम करेंगे।जिसको लेकर मंत्री ने इन योजनाओ के लाभार्थी कितने लोग हुए खुद चौपाल लगाकर उनसे पूछा। जहां ग्रामीणों की बातों से वह संतुष्ट दिखाई दिये। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार लगातार गरीबो के साथ खड़ी है  
मोदी सरकार के निर्देशानुसार 2019 तक देश का कोई भी गांव ऐसा नही रहेगा जो सड़को से जोड़ा न जाये सभी गांवों कों सडको से जोड़ा जाएगा।  इस ग्राम पंचायत में पूरा गांव ओडीएफ हो चुका है यह बड़ी खुशी की बात है सभी के घर में शौचालय निर्माण हो चुके है।
2022 तक लक्ष्य है सरकार का  देश का कोई भी गरीब मकान से वंचित नही होगा सभी को पक्का मकान दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।