राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने के लिए पार्टी में भारी फेरबदल - जावेद अहमद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 13 October 2018

राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने के लिए पार्टी में भारी फेरबदल - जावेद अहमद

लखनऊ राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने रोहित अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है यह जानकारी देते हुये राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिएजगपाल सिंह पूर्व चेयरमैन को प्रदेश सचिव तथा डाॅ0 सतवीर बालियान, जीत बहादुर वर्मा और राम सिंह राजपूत को पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेंदारी सौंपी है। 


उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आर0पी0 राजन एवं विनोद यादव को पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव तथा सरदार गुलाब सिंह को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।