रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा
कानपुर
देहात के कंचौसी की बान बाजार निवासी प्रभाकर पोरवाल पुत्र रामनरायन उम्र
55 वर्ष की आज सुबह पुलिस द्वारा मानसिक उत्पीड़न किये जाने व् जहर पिलाने
व् 1 लाख रूपये लेने का आरोप मृतक के पुत्र अनुभव राज द्वारा पुलिस को दिए
गए शिकायती पत्र में लगाया गया है।
घटना के अनुसार
करवाचौथ के दिन इसी मौहल्ले के निवासी इन्तजार पुत्र शमशेर व् उनके भाईयो
ने आरोप लगाते हुए कंचौसी चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया था। कि मृतक
प्रभाकर ने हमारी नाबालिक पुत्री के साथ तंत्रमंत्र कर सिर में टीका व्
मांग में सिन्दूर लगाकर झाड़ फूंक की थी ।जिसकी उन्हें जानकारी होने पर
मुस्लिम धर्म के अनुसार उन्होंने इसे गलत माना और इस संबंध में पुलिस को
शिकायत पत्र देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।
जिस
पर स्थानीय पुलिस ने पिछले 2 दिन से मृतक के घर दविश देकर 2 लाख रूपये
पहले देकर समझौता कराने का दवाब बनाया।जिस पर मृतक न नुकुर करता रहा ।परिजनों
के अनुसार कल शाम पुलिस 1लाख रूपये कार्यवाही न करने के नाम पर ले आयी।
फिर आज सुबह प्रभाकर को पकड़ कर चौकी लाई और मारपीट की व् जहर पिला
दिया।गंभीर हालत में मृतक घर पहुंचा ।परिजन वाहन से के एम् सी अस्पताल ले
गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बाद में
परिजन जब कंचौसी मृतक को लाये ।नगर में शव आते ही आक्रोश व्याप्त हो गया
।और चौकी के सामने रोड पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे ।इसी दौरान चौकी
इंचार्ज व् पूरा स्टाफ मौके का फायदा उठाकर भाग गए। जिन्हें जनता ने दौड़ाया
लेकिन भागने में सफल रहे।
1 घंटे बाद थानाध्यक्ष
तुलसीराम पांडेय पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगो ने
चौकी इंचार्ज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने पर अड़े रहे। बाद में कई
थानों की पुलिस व् तीन सीओ व् एस डीएम दीपाली कौशिक के पहुँचने पर 4बजे के
आसपास मृतक के पुत्र की तहरीर लेकर कार्यवाही का भरोसा देने के बाद शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस
को दिए शिकायती पत्र में चौकी इंचार्ज अशोक कुमार सिपाही धीरेंद्र कुमार
व् विकास कुमार को जहर पिलाकर हत्या करने का आरोपी बनाया गया है।व् मृतक के
चचेरे भाई सतीश पुत्र सुरेंद्र को घर के जमीनी विवाद के कारण इंतजाम व्
इन्तजार ,आजाद को शिकायत करने में उकसाने का आरोप लगाया है।5 घंटे तक औरया रसूलाबाद मार्ग जाम रहा।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।