लखनऊ -महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज उत्तर प्रदेश व्यापारी समन्वय समिति (पंजी0) के अध्यक्ष पवन मनोचा के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और उन्होंने समाजवादी पार्टी फण्ड में पांच लाख का चेक प्रदान किया। प्रतिनिधिमण्डल में लखनऊ, कानपुर तथा नोएडा के साइकिल मर्चेन्ट, सीमेंट, सर्राफा, इलेक्ट्रानिक्स, स्टेशनरी, लोहाव्यापार, पान व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय सेठ राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी उपस्थित थे।

अखिलेश यादव ने व्यापारी प्रतिनिधिमण्डल से वार्ता करते हुए
कहा कि व्यापारियों को भाजपा से जो दिक्कते हैं, उन पर समाजवादी पार्टी
ध्यान देगी। समाजवादी पार्टी विकास की बात करती है जबकि भाजपा जाति-धर्म की
आड़ में राजनीति करती है। उन्होंने कहा विकास से व्यापारी वर्ग भी
लाभान्वित होता है। प्रगति की यही गति है तो कानपुर में मैट्रो सपना न हो
जाये। सड़कों से भी विकास की रफ्तार बढ़ती है। इस ओर समाजवादी सरकार ने काम
किया था।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में
इलेक्ट्रानिक पालिसी के तहत मोबाइल हब की योजना रही। लखनऊ में एच.सी.एल. को
लाये थे। आज भाजपा राज में कानपुर में मेट्रो रेल पर 2016 से अभी तक मात्र
2 प्रतिशत काम हुआ है। 13000 करोड़ की जगह इसकी लागत 18000 करोड़ रूपए हो गई
है। उन्होंने कहा कि सोलर और साइकिल पर जीएसटी सबसे कम होना चाहिए।
व्यापारी प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि सन् 2019 और 2022 में
होने वाले, चुनावों में व्यापारी समाजवादी पार्टी को पूरा समर्थन देंगे।
समाजवादी सरकार में ही व्यापारी इंस्पेक्टर राज और दूसरे बाध्यकारी कानूनों
से बचे थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।