राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर आज राष्ट्रीय लोकदल मध्य उ0प्र0 तथा बुन्देलखण्ड जोन की बैठक प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें जोनल अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष, जिला एवं महानगर अध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा जोनल पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक कमेंटियां गठित करने, जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय आन्दोलनात्मक रूख अख्तियार करने के निर्देष दिये गये। बैठक का संचालन प्रदेष प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने किया।
बैठक में सर्वप्रथम नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिव कारन सिंह जी का स्वागत किया गया तत्पष्चात सभी पदाधिकारियों ने संगठन को विस्तार देने से सम्बन्धित अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने का संकल्प लिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि संगठन को बढ़ाने की दृष्टि से राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और तन मन से किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार पुनः सभी जिलों में अपना कार्यक्रम लगाकर कार्यकर्ताओं से मिलने का निष्चय किया ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा0 जयंत चौधरी के निर्देषानुसार समाज के अन्तिम व्यक्ति तक राष्ट्रीय लोकदल अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, प्रदेष उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, मध्य जोन अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, प्रदेष महासचिव किरन सिंह, आर0पी0 सिंह चौहान, अनिल कुमार सिंह, प्रदेष मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेष सचिव बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्त, चन्द्रकांत अवस्थी, सुरेष अग्रहरि, काजी शहाबुददीन, राजप्रताप त्रिपाठी, शत्रोंहन लाल रावत, चौ0 राम सिंह पटेल, अखिलेष वर्मा, डाॅ0 अजीमुल्ला खान, सीमाव अहमद राईन उर्फ चांद मियां, महेष सिंह, बेलाल अहमद, बृजेन्द्र वर्मा, हीरा सिंह खेंगर, सिद्वदेव सिंह, अनंत सिंह गौतम, राकेष सिंह चौहान, रामदीन भारती, लियाकत अली खान, पं0 शिव प्रसाद द्विवेदी, वाजिद अली, लक्ष्मी गौतम, काजल बाजपेई, रामबुझारत वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।