रिपोर्ट-अरविन्द शर्मा
कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा क्षेत्र के अन्तर्गत लगभग आधा दर्जन गांवों में विद्युत विभाग ने ऐसा कहर बरपाया है कि सैकड़ों बीघा खड़ी फसल पानी के अभाव में सूख गई है।जब ग्रामीणों ने सन्दलपुर स्थित पावर हाउस में जेई मौर्या को फोन किया तो जेई मौर्या ने उल्टा ही किसानों को धमकाना शुरू कर दिया कि हमारी मशीनों पर लोड बहुत है,हम विद्युत आपूर्ति नहीं कर सकते हैं।
इससे नाराज किसानों ने उपजिलाधिकारी सिकंदरा विजेता सिंह को एक शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि अति शीघ्र उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समस्त किसान आमरण-अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे।
सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजीत पाल ने भी माना कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य करने की मनमानी जगजाहिर है। अजीत पाल ने तो यहां तक बताया कि बगैर पैसे लिए विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी काम ही नहीं करता है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।