रिपोर्ट--मोबीन मन्सुरी
कन्नौज के जिला अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहाॅ एक
ओर केन्द्र और यूपी सरकार स्वास्थ्य महकमें में सुधार करने में जुटी है
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों
की लापरवाही के चलते मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ गयी है। ताजा मामला
यूपी के कन्नौज का है जहाॅ डाक्टरी परीक्षण के दौरान एक्सरे में एक बड़ी
हेराफेरी देखने को मिली।
जिस बजह से एक पीड़िता न्याय पाने से बंचित रह गये लेकिन जब यह बात उसके परिजनों को पता चली तो परिजनों ने मौके पर ही जिला अस्पताल में हंगामा काटना शुरू किया जिसके बाद मामला तूल पकड़ता देख जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक आर0पी0 शाक्य ने स्टाफ की गलती को मानते हुए दोबारा सही एक्सरा किये जाने की बात कही। तो वहीं आरोपी लैब टेक्निशियन खुद अपनी लापरवाही को स्वीकार कर रहा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।