रिपोर्ट - विशाल सिंह
जम्मू कश्मीर के आर्मी कैप के
बाहर हुए आतंकी हमले में उन्नाव के विजय कुमार ने एक बार फिर देश की रक्षा
के लिए अपने प्राणो का बलिदान दे दिया। आज उनका पार्थिव शरीर उनके गांव
पहुंचां। शहीद के पार्थिव शरीर के गांव आने की सूचना जैसे ही गांववालो को
हुई, तो धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होने लगी।
कुछ ही देर में
सैकड़ो की संख्या लोग मौजूद हो गए। शहीद को श्रृद्धांजलि देने के लिए
विधानसभा अध्यक्ष व प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने
गार्ड आॅफ आॅनर देकर अंतिम यात्रा को सेना के वाहन से रवाना किय
उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी विजय कुमार 28
पुत्र देशराज सीमा सुरक्षा बल 42 बटालियन का जवान था। एसएसबी 42 बटालियन को
जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के लिये पुलवामा जिले में
भेजा गया था। चुनाव सम्पन्न होने के बाद अवंतीपुरा पोस्ट पर आतंकवादियों ने
हमला बोल दिया। पोस्ट की सुरक्षा में लगे विजय कुमार ने आतंकवादी हमला
होते ही सतर्क हुआ और आतंकवादियों का अकेले ही डट कर मुकाबला किया।
विजय
कुमार के प्रयासों से पोस्ट के सभी अधिकारी और जवान सुरक्षित बच गये। लेकिन
विजय ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिया और आतंकवादियों के
हमले को विफल कर दिया। मंगलवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैत्रक गांव
पहुंचा। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
शहीद की शहादत के
मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायन दीक्षित ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर
अश्रूपूरित श्रृद्धांजलि दी। इसके बाद प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, सदर
विधायक पंकज गुप्ता, बटालियन हेड, डीएम देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, एसपी
हरीश कुमार ने भी श्रृद्धांजलि दी। अन्त में शहीद विजय को गार्ड आॅफ आॅनर
के सम्मान से सम्मानित कर अंतिम यात्रा को रवाना किया गया।
उन्नाव सहित पूरा उत्तर प्रदेश व सरकार शहीद विजय की शहादत से संतृप्त है
शोक में डूबी हैं। परिवार के साथ सरकार खड़ी है। जवान के परिवार को आर्थिक
मदद के रूप से राज्य सरकार की ओर से 25 लाख रूपये खाते में भेजे गए है।
सेना व केन्द्र सरकार की ओर भी मदद की जायेगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।