फर्रुखाबाद - एसपी द्वारा चलाये जा रहा धरपकड़ अभियान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 27 October 2018

फर्रुखाबाद - एसपी द्वारा चलाये जा रहा धरपकड़ अभियान

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 
 
 
 
जिले में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक केके आदेश पर हर थाना क्षेत्र में धरपकड़ का अभियान चलाया गया ।
 
 
उसी के चलते हर थाने में पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में गर्म जोशी से यह अभियान चलाया गया जिसके चलते हर थाना क्षेत्र फरार चल रहे अपराधी और साथ मे ही जिनका वारंट निकलने के बाद भी हाजिर न होने वाले खुलेआम होटलों और ढाबो पर शराब पीने वालों को पकड़ा गया।जिसके चलते पूरे जिले से एक साथ एक समय मे 38 लोगो को गिरफ्तार किया गया यह जानकारी एसपी ने आज उसका खुलासा करते हुए बताया साथ मे यह भी कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा जिससे जिन जिन अपराधियो के हौसले बुलंद है  उनको सही जगह है वहा भेजा जा सके।
 

शहर हो या गांव हर जगहों पर अपराधी प्रबत्ति के लोग होते है उनकी कोई उम्र नही होती है।वही दूसरी तरफ अपने अपने खर्चों को पूरा करने के लिए युवा पीढ़ी अपराध जगत में पैर रख रही है उसको रोकने के लिए इस प्रकार का अभियान चलाया गया है।वही अपराधी शराब किसी होटल में बैठकर पीते हैं वही पर घटना को अंजाम देने की योजना बनाते है।-जिले में एसपी द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान में स्थानीय थानों की पुलिस किसी बेगुनाह को जेल नही भेजेगी उसका दावा कोई पुलिस कर्मचारी नही कर सकता है।हो सकता है कि कोई छात्र चेकिंग के दौरान किसी पुलिस कर्मचारी के गाली गलौज का विरोध कर दे।तो पुलिस विरोध करने वाले को ही हबालात में बंद कर 151 में चालान भेज दे।उसकी निगरानी एसपी साहब कैसे करते है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।