तहकीकात न्यूज़ डेस्क
देश की जनता की आंखों में केन्द्र सरकार लगातार धूल झोंकने का काम कर
रही है। पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी से देश की जनता व
किसान लगातार पिस रहा है।
5 अक्टूबर को पेट्रोल, डीजल पर 5 रूपये घटाने की घोषणा करने के
उपरान्त तकरीबन पिछले पांच दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में
बढ़ोत्तरी की जा रही है। पेट्रोल के दाम में 95 पैसे और डीजल के दाम में
1.63 रूपये की वृद्धि हुई है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि
मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकारों को न तो किसानों का दर्द मालूम है
और न ही मजदूरों का। पेट्रोल और डीजल के लगातार दाम बढ़ने से पहले से ही
बेतहाशा मंहगाई से त्रस्त आम जनता की कमर तोड़ दिया है। जिस तरह से सरकार
जनता की हितैषी बनते हुए तेल के दाम घटाने की घोषणा की थी लेकिन बहुत
खामोशी के साथ लगातार तेल के दामों में तकरीबन रोजाना धीरे-धीरे दामों को
बढ़ाने का काम कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार लगातार झूठ बोलकर जनता को
भ्रमित करने का काम कर रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।