कानपुर देहात रिपोर्टर - अरविन्द शर्मा
विद्युत लाइन से टकरा कर राष्ट्रीय पक्षी की मौत पर्यावरण मित्र ने वन विभाग को दी सूचना
रूरा कानपुर देहात विकास और विनास साथ साथ चलते हैं जहां एक ओर विद्युत लाइन एवं सड़कें तथा कंक्रीट के जंगल खड़े किए जाने को विकास का नाम दिया जाता है वहीं दूसरी ओर वन उजाड़े जाते हैं तथा पशु पक्षियों के प्राकृतिक आवास तेजी से विनाश किया जाता हैं एक अपुष्ट सर्वे के अनुसार एक एकड़ वन क्षेत्र प्रति सेकेंड उजाड़ा जा रहा है
जिससे भूमि बहकर नदियों को उथला बना रही है और बाढ़ आने का प्रमुख कारण है उक्त बात पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने रूरा मंडी समिति के पास हाईटेंशन लाइन से टकरा कर मरी राष्ट्रीय पक्षी मोर को ससम्मान सुरक्षित स्थान पर रखते हुए उपस्थित जन समुदाय से कही । पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने प्रभागीय वनाधिकारी श्री ललित कुमार गिरी को उनके दूरभाष पर सूचित कर के दिवंगत राष्ट्रीय पक्षी को ससमय तथा सम्मान वन कर्मी को भेजकर मंगाने का अनुरोध भी किया

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।