रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा
नागिन
जलालपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चो
द्वारा दिखाये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोह लिया। एसडीएम
अकबरपुर आनन्द सिंह ने सरस्वती माँ के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित के बाद
फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई।
इस दौरान विद्यालय के छात्र
छात्रों ने सरस्वती माँ पर गीत के बाद स्वागत सुनाया इसके बाद मराठी व्
अरुणांचल नृत्य के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की सुंदर प्रस्तुति
देख लोग ताली बजाने की मजबूर हो गए। कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के
प्राचार्य योगेंद्र भक्त ने विद्यालय की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि पिछले
चार वर्षों से अबतक 14 छात्र छात्राये दक्षिणा कोंचिंग के लिए चयनित किये
गए है जो बहुत ही गर्व की बात है। कार्यक्रम में मेधावियों को पुरुस्कृत
किया गया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एके राय, नवोदय के उप
प्राचार्य आरके त्रिपाठी, सुकान्त सरकार, एसके त्रिपाठी,अवंतिका साहू,
रश्मी त्रिपाठी, शोभना चौहान सहित अन्य शिक्षक शिक्षकाये मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन निशारानी पाठक ने किया।अविभावकों में विवेक मिश्रा, संध्या त्रिपाठी, अभिलाषा, मधुबाला, गोल्डन द्विवेदी मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।