केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल का किसानो पर बयांन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 October 2018

केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल का किसानो पर बयांन

रिपोर्ट:-- पुनीत मिश्रा


फर्रुखाबाद-केंद्र सरकार के वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल जिले में मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे है।उन्होंने सबसे पहले पांचाल घाट पर स्व ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।उसके बाद आर्मी कैंट होते हुए विश्व हिंदू परिषद के नेता ब्रह्मदत्त अवस्थी जो बीमार चल रहे है उनके आवास पर जाकर उनके हालचाल पूछे उनके साथ सभी विधायक भी मौजूद रहे।






वहां से निकलने के बाद जिले की ग्रामीण बैंक के हेड आफिस के भवन का उदघाटन किया।उसके बाद सभी नेताओं के साथ कायमगंज भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल के स्कूल में निजी कार्यक्रम में चले गए।

मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों को लागत से ढेड़ गुना सरकार दे रही है।फिर भी किसान परेशान है।हमारी सरकार में विपक्ष के लोग कह रहे मंहगाई है हमे तो नही दिखाई देती है देश तेजी से विकास की तरफ से बढ़ रहा है।कुल मिलाकर उन्होंने केवल अपनी पार्टी के नेताओ के अलाबा मीडिया से दूरी बनाकर रखी थी। इसी दौरान मंत्री शिवप्रताप शुक्ल की स्कॉर्ट में तैनात दारोगा तारबाबू तरुण ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली यह घटना तब की है जब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप को स्कॉर्ट करने के लिए अपने जिले की सीमा पर गए हुए थे।मंत्री जी को इतनी भी फुर्सत नहीं थी की दो घड़ी अस्पताल में होते हुए चले ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।