रिपोर्ट -अरविन्द शर्मा
अग्रकुल शिरोमणि महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर पुखरायां कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।महाराजा अग्रसेन मार्ग के निकट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन पुखरायां से शाम को आरंभ हुई शोभायात्रा रात दस बजे सम्पन्न हुई।महाराज अग्रसेन और अग्रवाल समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी जी की भव्य झांकी सजाई गई थी।
बैण्डबाजों की धुन और अग्रसेन जी महाराज की महिमा का वर्णन करते हुए गीतों पर युवक युवतियाँ जमकर नृत्य करते चल रहे थे।लगभग सात किलोमीटर की यात्रा के दौरान अनेक सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया।सभी लोगों का विविध प्रकार से स्वागत करते हुए महाराज अग्रसेन जी की आरती की।जुलूस में अग्रसेन महिला समिति और युवा मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ ही बडी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने शामिल होकर शोभायात्रा को गरिमा प्रदान की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।