चीफ रिपोटर up - चन्द्र मोहन तिवारी
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रदेश के
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को नसीहत देते हुये कहा कि वह चै0 अजित
सिंह के सपनों की चिंता छोडकर स्वयं और अपनी पार्टी की चिंता करें क्योंकि
2014 में झूठ और फरेब के बल पर प्राप्त हुयी सत्ता अब भारतीय जनता पार्टी
के लिए दिवास्वप्न है भाजपा अब दिवास्वप्न देखना छोड दे क्योंकि काठ की
हाण्डी एक बार चढा करती है जोकि अब जल चुकी है।
आज पार्टी
मुख्यालय पर पत्रकार बन्धुओं से अनौपचारिक वार्ता में मौर्य के बयान
पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये दुबे ने कहा कि उ0प्र0 में गोरखपुर,
फूलपुर कैराना और नूरपुर के उपचुनाव से महागठबंधन की प्रक्रिया शुरू हो
चुकी है और यहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की नीति और नेतृत्व दोनो को
ठुकराने का काम किया है। प्रदेश की जनता केन्द्र और प्रदेश की भाजपा
सरकारों के जुमलों से तंग आकर इसे बदलने का मन बना चुकी है जिसकी शुरूआत
उपचुनाव से हो चुकी है। और 2019 में देश में बडा गठबंधन बनेगा जो भाजपा का
सफाया करने में कामयाब होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की
केन्द्र व राज्य सरकारों ने जनता से किये गये वादों में एक भी पूरा नहीं कर
पायी उसका झूठ जनता की अदालत में खुल चुका है। किसान, मजदूर, गरीब नौजवान
मंहगाई की मार से त्राहि त्राहि कर रहा है।
दुबे ने कहा कि
गठबंधन से घबराकर भारतीय जनता पार्टी अर्नगल बयानबाजी कर रही है हर मोर्चे
पर जनता की कसौटी पर विफल सरकार की सत्ता में वापसी नहीं होने वाली है।
जनता इनके बहकावे और छलावे मे आने वाली नहीं है। आने वाले लोकसभा चुनाव में
देष एवं प्रदेश की जनता भाजपा का सत्ता मद चूर चूर कर देगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।