ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी
जिस घर का मालिक सही होता है उस घर के अन्य सदस्य भी सही होते हैं इस कहावत को अपने कार्यशैली द्वारा सही करने में लगे हैं गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर। इसके द्वारा पुलिस विभाग के कार्यों को बखूबी ढंग से किया जा रहा है साथ ही जनता में पुलिस की छवि को बेहतर बनाने का प्रयास जारी हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में शलभ माथुर ने मार्च 2018 में पदभार ग्रहण किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने कहा था कि शासन की जो प्राथमिकताएं होगी उसे पूरा किया जाएगा एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। अपराधियों के सम्बन्ध में उन्होंने कहा था कि जनता की शिकायत पर किसी भी तरह के अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा, कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
अपने कहे अनुसार ही शलभ माथुर द्वारा कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है जिससे गोरखपुर के जनता के मध्य पुलिस की छवि सुधर रही है नौबत यह है कि जो लोग पुलिस के ख़राब छबि के कारण थानों में शिकायत तक नहीं दर्ज कराने जाते थे अब अपराध के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। इससे अब अपराधी खुले में न घूम कर सलाखों के पीछे नजर आ रहे हैं। जनता के द्वारा उनपर विश्वास के पीछे का रहस्य यह है कि जब थाने से कार्रवाई में लीपापोती होती है और इस संदर्भ में माथूर जी को जानकारी होने पर इनके द्वारा थाने एवं अपराधी दोनों पर सख्त कार्रवाई की जाती है।
दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर गोरखपुर से भलीभांति परिचित हैं क्योंकि वे 2013 में भी इस पद पर कार्य कर चुके हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के चहेते होने के कारण ही उन्हें दोबारा गोरखपुर में बुलाया गया और उनके द्वारा मुख्यमंत्री के अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश जारी हैं। गोरखपुर के बारे में पहले से ही परिचित होने के कारण अपराधियों के खिलाफ योजनागत कार्य करने में मदद मिल रही है।
गोरखपुर के थानों एवं अपराध का विश्लेषण करने पर ज्ञात होता है कि अभी और सुधार की जरूरत है क्योंकि बड़े अधिकारी की जो हनक अपराध करने वाले अधिकारियों में होनी चाहिए उसमें और सुधार की आवश्यकता है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।