रिपोर्टर:अरविन्द शर्मा
पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर रुरा कस्बा की मंडी समिति में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस दौरान मंडी सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि श्री कलाम के राष्ट्रहित में किये गए कार्यो को कभी नही भुलाया जा सकता है उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अभेद मिसाइलों को देश के नाम समर्पित किया ताकि भारत दुश्मन देशों से मुकाबला कर सके और कोई भी देश भारत पर हमला करने के लिए सौ बार सोचे ।
कलाम जी ने देश को महान गौरव प्रदान किया है।आज देश उनका ऋणी है और हमे उनके आदर्शो का अनुसरण करना चाहिए
इस दौरान उनके चित्र पर माल्यर्पण किया गया आशुतोष
मिश्रा, रजनीकांत दुबे ,समेत कई लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।