लखनऊ -सत्य प्रकाश चौधरी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की दुर्घटना पर गहरी चिंता एवं शोक प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की है।
अखिलेश यादव ने कहा कि रेलवे की हालत बदतर है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यात्रियों के जान-माल की कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री बुलेट ट्रेन का सपना दिखाकर लोगों को बहका रहे हैं। जो सरकार रेल पटरियों के रखरखाव और रेलवे के संचालन में अक्षम हैं, वे बुलेट ट्रेन कैसे चलाएंगे?

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।