रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा
कानपुर देहात-धर्म परिवर्तन को लेकर हमेशा विवादों
में रहीं बहराइच की सांसद फूलेबाई कानपुर देहात के पुखरायां में बौद्ध
धर्म के आयोजन में कानपुर देहात पहुंची। धम्म दीक्षा समारोह एवं बौद्ध
आयोजन में उन्होंने कहा कि यह भारत तथागत गौतम बुद्ध का भारत है। उन्होंने
कहा कि मैं पूरे भारत को बुद्धमय भारत बनाना चाहती हूँ।
क्योंकि यह गौतम
बुद्ध और सम्राट अशोक का भारत है, उन्होंने विजय दशमी के दिन बौद्ध धर्म की
दीक्षा ली थी। उन्होंने बताया कि जब बुद्धमय भारत था तब छुआछूत और गैर
बराबरी नही थी। सभी बराबर थे, लेकिन कुछ मनुवादी व्यवस्था के लोगों ने इस
देश के महापुरुष, जो देश रक्षा करते थे, उनको राक्षस की उपाधि दी।
मैं
बता दूं कि आज इस व्यवस्था से पूरा देश परेशान हो चुका है। उन्होंने रावण
को महानायक बताते हुए कहा कि मैं घर परिवार छोड़कर इस भारत को बुद्धमय भारत
बनाने के लिए घर से निकल चुकी हूँ। मैं यह चाहती हूँ कि यह बुद्धमय भारत
बने। इसके लिए सभी बुद्ध दीक्षा ग्रहण करे, तभी सभी को बराबरी का सम्मान
मिलेगा। इस बीच जब उनसे पूंछा गया कि यहां के स्थानीय विधायक विनोद कटियार
द्वारा यहां दीक्षा ले रहे लोगों को रोका गया तो उन्होंने कहा कि ये
मनुवादी पोषक हैं।
जबकि यह
बुद्ध का भारत है, बुद्ध का भारत था और रहेगा। इसके लिए पूरे देश के बहुजन
समाज के लोग बुद्धमय दीक्षा लेने के लिए संकल्प ले चुके हैं। उन्होंने
ऐलान करते हुए कहा कि किसी भी मैं के लाल में ताकत नहीं है कि इस भारत को
बुद्धमय भारत होने से रोक सके। इस दौरान सांसद फुलेबाई ने देश के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा
कि फिर चाहे वो देश के प्रधानमंत्री हो या प्रदेश के मुख्यमंत्री हो या कोई
भी हो, इस भारत ने रहना होगा तो बुद्धमय भारत कहना होगा। क्योंकि ये बुद्ध
का भारत है, था और रहेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।