लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग की कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री
(संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा साइबर योद्धाओं को सिखाई बारीकियां और दिया
सोशल मीडिया प्रयोग का मूलमंत्र। आईटी विभाग अवध क्षेत्र की कार्यशाला में
मार्गदर्शन करते हुए बंसल ने कहा कि आगामी दिनों में आईटी
कार्यकर्ताओं का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होगा, जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
प्रदेश
महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने विश्वैश्रैया प्रेक्षागृह में अवध
क्षेत्र के आईटी कार्यकर्ताओं की वर्कशाॅप में कहा कि आईटी कार्यकर्ताओं को
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर संगठन व सरकार के कार्यो, योजनाओं
और नीतियों का प्रचार-प्रसार करना है। इसके साथ ही विपक्ष द्वारा लगाए जा
रहे निराधार आरोपों का जबाव भी देना है। विपक्ष को जबाब देते समय तथ्यात्मक
विषय और संसदीय भाषा का ही प्रयोग किया जाये। किसी भी दशा में भाजपा
कार्यकर्ता की ओर से असंसदीय भाषा का प्रयोग न हो। आईटी कार्यकर्ता को सोशल
मीडिया के सभी प्रारूपों में दक्ष रहना है। आईटी वालिंटियर के रूप में हमार
कितना अधिक राजनीतिक एवं समसामायिक अध्यक्ष होगा हम उतनी अधिक प्रभावी और
विश्वसनीय रूप से काम कर सकेंगे।
कार्यशाला को संबोधित
करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बताया कि उ0प्र0 के लगभग 3 करोड़
लोग केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त किये है। भविष्य
में पार्टी ने 3 करोड़ लोगों तक पहुंचने की योजना बनाई है। इस महासंपर्क
अभियान में पार्टी की यह अपेक्षा है कि आईटी विभाग के कार्यकर्ता इस अभियान
में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।
कार्यशाला को
संबोधित करते हुए आईटी विभाग के प्रदेश प्रमुख एवं पार्टी प्रवक्ता संजय
राय ने बताया कि आगामी नवम्बर माह में प्रत्येक जिले में आईटी कार्यकर्ताओं
की कार्यशाला आयोजित की जायेगी। जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश के
कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। राय ने बताया कि दिसम्बर माह
में जिला स्तरीय सोशल मीडिया वालंटियर मीट का आयोजन किया जायेगा। इस
वालंटियर सम्मेलन को जिलों के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में
संबोधित करेंगे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए
क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री अवध
क्षेत्र प्रद्युम्न ने कहा कि 2017 की विधानसभा चुनाव की जीत में सोशल
मीडिया का बहुत योगदान रहा। मैं आईटी के कार्यकर्ताओं का आह्वान करना चाहता
हूॅ कि 2019 के आम चुनाव में और अधिक ताकत से लगे ताकि पार्टी 73 से अधिक
सीटे जीत सके।
आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक अंकित सिंह
चंदेल ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में प्रशिक्षित
किया। अवध क्षेत्र के आईटी विभाग के प्रभारी शुभम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं
को नमो एप के बारे में प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम का संचालन आईटी विभाग के
क्षेत्रीय संयोजक प्रियंक तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से
आईटी प्रदेश सह संयोजक सौरभ मरोदिया और विनीत मालवीय, प्रदेश टीम के सदस्य
हिमांशु राज, विपिन मिश्रा उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।