ब्यूरो कानपूर - रवि गुप्ता
फ़ागसी के कार्यक्रम में शिरकत की महामहिम ने
कानपुर।
शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फ़ागसी के वूमेन हेल्थ, वेलनेस एन्ड
एम्पावरमेंट अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में जीएसवीएम मेडिकल कालेज
में शिरकत की इस दौरान उनके आगमन पर उनका मेडिकल कालेज प्रशासन ने स्वागत
किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर
माल्यार्पण किया।
महामहिम
राम नाथ कोविंद ने हाल में फ़ागसी के वुमेन्स कार्यक्रम की सराहना की साथ ही
उन्होंने कहा कि जब भी कानपुर आता हूं तो मुझे बड़ा सकून का एहसास होता है
क्योंकि कानपुर मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि भी है। आज मुझे यहां परिसर में
आने से पहले महान स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर
माल्यार्पण करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ विद्यार्थी जी को हिंदी
पत्रकारिता का आदर्श माना जाता है अपनी कलम की ताकत से स्वाधीनता संग्राम
को शक्ति प्रदान करने वाले विद्यार्थी जी ने सामाजिक शांति और सौहार्द के
लिए अपने प्राण तक न्योछावर किये इस मेडिकल कालेज का नाम विद्यार्थी जी के
साथ जुड़कर इस मेडिकल कॉलेज का गौरव बढ़ा है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि कुछ
लोगो ने मुझसे पूछा कि कल पुतिन जी से आप मिलेंगे तो आपको कैसा लगेगा सुपर
पावर से मिल कर और मैने कहा कि कोई समस्या नही है क्योकि उसके बाद हम अपने
घर कानपुर जा रहे है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।