लखनऊ - विराट चौधरी
उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति की ओर से प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यक्रम ‘संविधान से स्वाभिमान यात्रा’ के तहत श्रीमती सिद्धिश्री के नेतृत्व में दूल्हापुर हुसैनाबाद नगराम मोहनलालगंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात पदयात्रा की गयी। पदयात्रा में स्थानीय लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
श्रीमती सिद्धिश्री ने बताया कि इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य बाबा साहब द्वारा रचित संविधान से छेड़छाड़ को रोकना, विभाजनकारी और विघटनकारी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देना, जो देश के हित में काम न करके झूठ और फरेब को बढ़ावा दे रही हैं। संविधान दलित समाज के लिए शिक्षा, सुरक्षा, स्वाभिमान बनाये रखने का हथियार है जिसकी बदौलत आज दलित समाज आत्मनिर्भर होकर आत्मसम्मान से जी रहा है यदि संविधान या देश के कानून को तोड़ने की कोशिश की गयी तो इसे दलित समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। संविधान हमारे देश के विश्वास का प्रतीक है।
संविधान पर कुठाराघात, नफरत और भेदभाव को पनपने में बढ़ावा देगा। इसके अलावा बाबा साहब द्वारा दलित समाज के लिए किये गये संघर्ष को याद किया गया तथा उनके बताये हुए रास्ते पर जो उन्होने शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो की विचारधारा दी उस पर अमल करने का संकल्प लिया गया। पदयात्रा में प्रमुख रूप से राजकिशोर, रामसनेही, राजेश शुक्ला, देवतादीन, रामलखन, मौजी राम, मिथिलेश, राम विलास, नूर जहां, अजमत अली, रामकरन, रामकुमार, अर्जुन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
श्रीमती सिद्धिश्री ने बताया कि अनु0 जाति विभाग के आयोजित होने वाले मंडलीय सम्मेलन के तहत देश बचाओ-संविधान बचाओ कार्यक्रम में विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी फैजाबाद, बस्ती व देवीपाटन मंडल में 22, 23 एवं 24 अक्टूबर को सम्मेलन में भाग लेंगे। ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।