रिपोर्ट --मोबीन मन्सुरी
सर्दी शुरू होते ही कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर
दिया है, कोहरे के कारण होने वाले हादसे भी अब देखने को मिलना शुरू हो गए
है। ताजा मामला कन्नौज जिले के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस का है यहां देर रात तेज
रफ्तार टूरिस्ट बस का ड्राइवर एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक को नही देख सका और
पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे 1 बस यात्री की मौके पर मौत हो गयी
जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए।
बताया
जा रहा कि जयपुर से टूरिस्ट बस करीब 40 सवारी लादकर गोरखपुर के लिए जा रही
थी तभी देर रात तिर्वा कोतवाली के बनपुरा गाँव के पास घटना हो गयी। घटना
की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को आनन फानन में पास के
राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जिसमे कुछ लोगों की हालत नाजुक है
बाकी को हल्की चोटे आई है। मृतक व घायलों के परिजनो को सूचना कर दी गयी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।