ऐसे बड़े नेता का जाना प्रदेशवासियों के लिए बेहद दुख का क्षण है - महेन्द्र नाथ पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 20 October 2018

ऐसे बड़े नेता का जाना प्रदेशवासियों के लिए बेहद दुख का क्षण है - महेन्द्र नाथ पाण्डेय





तहकीकात न्यूज़ डेस्क

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने वरिष्ठ राजनेता उ.प्र. और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि देकर उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए डा0 पाण्डेय ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी राजनीति में उच्च मापदंड स्थापित करने वाले नेता थे, वे विकास पुरूष के रूप में जाने जाते थे। ऐसे बड़े नेता का जाना प्रदेशवासियों के लिए बेहद दुख का क्षण है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।