रिपोर्ट-- मोबीन मन्सुरी
कन्नौज पुलिस ने पाकेटमारी और राहजनी करने वाले गिरोह के
तीन शातिर बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए बदमाश ट्रेनों बसों ओर भीड़भाड़ वाली
जगहों पर पाकेटमारी करने और सुनसान जगहों पर राहगीरों को लूटने में माहिर
है। पुलिस की सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरगना सहित तीनों को
गिरफ्तार किया है
कन्नौज पुलिस की पकड़ में आये यह तीनों बदमाश बेलुआ गिरोह के हैं। यहां
के सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरन्द नगर का बेलुआ उर्फ राजन गिहार इस गैंग का
सरगना है। चार शातिरों का यह गिरोहबाइक से दम्पत्तियों के साथ सुनसान
जगहों पर लूटपाट करता है।
कन्नौज पुलिस को लम्बे समय से इस गिरोह की तलाश
थी। मुखबिर की सूचना पर सर्विवान्स टीम ने सदर कोतवाली के भड़िया गांव के
पास से गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये
बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइकें, एक लूटी हुयी चेन और पाकेटमारी के 16
मोबाइल बरामद हुये है। पुलिस जल्द ही बदमाशों के फरार साथी की गिरफ्तारी
करने का दावा कर रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।