विश्व भर में बड़े ही जोश और उत्सुकता के साथ 16 अक्टूबर वर्ल्ड फूड डे यानी विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। सन 1945 में संयुक्त राष्ट्र ने खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना की। नवम्बर 1979 में एक सम्मेलन में विश्व खाद्य दिवस की स्थापना की गई थी । यह दिवस करीब 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इस दौरान इस दिन भूख और गरीबी से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे। हर साल एक नई थींम के साथ यह दिवस मनाया जाता है 2018 की थीम है हमारे कार्य ही हमारा भविष्य है। इसी कड़ी में मंगलवार को वर्ल्ड फूड डे के मौके पर इस पहल को कुछ अलग अंदाज में समाजवादी पार्टी के सीसामऊ विधानसभा के विधायक इरफान सोलंकी ने बस्ती के दर्जनों गरीब बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया।
गरीब तबके
लोग होटल और रेस्तरां जाने का कभी सपना भी नही देख पाते और अच्छा खाना तो
उनके नशीब में होता ही नही है। इस फ़ूड डे के अवसर पर सपा विधायक
इरफान सोलंकी ने गरीबी बच्चो के साथ यह दिन सेलिब्रेट किया। जहां वह
उन सभी बच्चो को डिफेंस कालोनी स्थित एक रेस्तरां ले गए और उन्हें हर तरह
के व्यंजन जिनका बच्चो को नाम भी नही मालूम था उसे बच्चो के सामने पेश
किया। और खुद
भी बच्चो को खिलाते हुए नज़र आये। बच्चों ने उन व्यंजनों का जमकर लुत्फ
उठाया। एक विधायक की ऐसी सोच समाज के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है।दौरान
बच्चो के चेहरे खिल उठे।
विधायक
इरफान सोलंकी ने कहा कि हम सभी बहुत गरीब परिवार से थे और हमारे
परिवार के सदस्य फेरी का काम करते थे और जब वह घर आते थे तब खाना बनता था
उस मालिक ने हमे बहुत कुछ दिया है। आज हमें भी इन बस्ती के बच्चो के साथ
कुछ
समय बिताने का मौका मिला। ये बस्ती के बच्चे है जिनके मन मे कहीं न
कहीं यह बात रहती है कि हम भी किसी बड़े रेस्टोरेंट में जाये। और कुछ अच्छा
खाये। लेकिन गरीबी चलते बच्चो नहीं जा पाते है। हम ऊपर वाले
का शुक्रिया अदा करते है कि ऊपर वाले ने हमे इस काबिल बनाया की आज हम बच्चो
के साथ यह दिनबिता सके है। बच्चे रेस्तरां आकर बहुत खुस है और उनके चेहरे पर खुशी साफ़ दिखाई दी बच्चो की
खुसी देख कर हम भी बहुत खुश
है।
खाना खाने आयी शबाना ने कहा कि यहां से जब हम निकलते थे तब बस यही सोचते थे की इसके अंदर का खाना बहुत अच्छा होगा कभी हमने सपने में भी नहीं सोचा था की हम भी यहां पर बैठ खाना खायेगे।लेकिन नेता जी ने हमे यहां पर बैठा कर अपने हाथो से अच्छा अच्छा खाना खिलाया है। अल्लह से दूआ करते है कि विधायक जी का ओहदा ऐसे ही बढ़ता रहे खूब तरक्की करें यही दुआ करते है



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।