फैजाबाद - गांधी पार्क में गुजरात सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 October 2018

फैजाबाद - गांधी पार्क में गुजरात सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

रिपोर्ट -बलराम चौरसिया


उत्तर भारतीयों पर गुजरात में हुए अत्याचार के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने गांधी पार्क में गुजरात सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।




कांग्रेस के प्रदेश सचिव शरद शुक्ला ने कहा धरना प्रदर्शन में कहा कि उत्तर प्रदेश , बिहार ,मध्य प्रदेश के मजदूरों को जिस तरह से चले जाने की धमकी देकर पलायन पर मजबूर किया गया यह गुजरात सरकार की असफलता को प्रदर्शित करता है । गुजरात सरकार भारी संख्या में वहां से कार्य कर रहे मजदूरों को बेहद तनाव दहशत से सुरक्षा देने एवं पलायन करने से रोकने में असफल रही है ।

कांग्रेस नेता दिनेश सिंह ने कहा कि गुजरात से उत्तर भारतीयों का पलायन हमारे संवैधानिक अधिकारों के हनन को प्रदर्शित करता है। केंद्र और गुजरात की राज्य सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करे, एवं दोषियों का सज़ा दे। इस दौरान लोकसभा महासचिव अभिषेक सिंह, मसूद अहमद,एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पांडे,साकेत के छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रत्याशी शिवम पांडे, मिर्जा कामयाब हुसैन, मोहम्मद बिलाल अंसारी, अविनाश तिवारी, डा वीके गुप्ता,उमर मुस्तफा, मोहम्मद चांद,कृष्ण कुमार पांडे, डोगरा डिफेंस एकेडमी के प्रबंधक गौरव सिंह रीत मणि मिश्रा, सुजीत कुमार, प्रभास श्रीवास्तव, अरुण पाठक, शोभित शुक्ला, सावन शर्मा,अर्जुन वर्मा, कायदे आजम, विजय यादव मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।