गेंदबाजों के लिए आदर्श परिस्थिति में टॉस
जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का विंडीज का फैसला काफी गलत साबित हुआ और पूरी
टीम तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे में महज
104 रनों पर ढेर हो गई. भारत को विंडीज के खिलाफ लगातार 8वें सीरीज को
जीतने के लिए महज 105 रनों की जरूरत है.
मैच के पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने भारत को पहली सफलता दिला दी।
उन्होंने विंडीज़ के ओपनर कायरन पावेल को खाता तक खोलने का मौका नहीं दिय़ा
और धौनी के हाथों कैच आउट करवा दिया। इसके अगले ही ओवर में बुमराह ने शाई
होप को शून्य पर बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। मार्लोन सैमु्ल्स
ने रन कुछ बड़े शॉट्स जरुर लगाए, लेकिन उनकी ये पारी भी ज़्यादा लंबी नहीं
चल सकी। जडेजा ने सैमुअल्स को कोहली के हाथों कैच आउट करवा दिया। सैमुअल्स
ने 24 रन बनाए। इसके बाद जडेजा ने हेटमायर को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत
को चौथी सफलता दिला दी। हेटमायर 09 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेटमायर गए तो
ओपनिंग करने आए रोवमन पावेल ने खलील की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश
की, लेकिन गेंद सीधी गई शिखर धवन के हाथों में और 57 रन पर ही वेस्टइंडीज़
की आधी टीम पवेलियन लौट गई। अभी कुल स्कोर में 09 ही रन जुड़े थे कि
फाबियान एलेन 04 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर केदार जाधव को कैच दे बैठे।.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।