कानपुर - कांग्रेसियों ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की मनाई 130 वीं जयंती - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 11 November 2018

कानपुर - कांग्रेसियों ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की मनाई 130 वीं जयंती

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता 
 

मेस्टन रोड स्थित तिलक हाल में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज स्वतन्त्रता संग्राम अबुल कलाम आजाद की 130 वीं जयंती का आयोजन किया गया।  देश की आज़ादी और एकता बनाये रखने का जो योगदान उन्होंने दिया उनके द्वारा समाजहित के लिए किए गए कार्यो को याद करते हुए कांग्रेसी जनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित की।


महानगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त मिश्रा ने बताया कि मौलाना अबुल कलाम आजाद जी महान देशभक्त और युगपुरुष थे इनका जन्म धार्मिक नगरी मक्का में हुआ अफगान मूल के बंगाली मुसलमान मौलाना आज़ाद जी एक कट्टर धार्मिक परिवार के होते हुए भी न केवल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बंगाल को अपना कार्यक्षत्र बनाकर तत्कालीन क्रांतिदूत अरविंद घोष व श्याम सुंदर चक्रवती के सानिध्य में बंगाल व बिहार तक सीमित जुझारू क्रांतिकारी आंदोलन को हिन्दू-मुस्लिम एकता से जोड़ा और सम्पूर्ण उत्तर व पश्चिम भारत मे एक सँघर्षशील नेता के रूप में प्रसिद्ध हुए साथ ही उन्होंने अपनी उर्दू, फ़ारसी की दीनी शिक्षा के साथ दर्शन शास्त्र, ज्यामिति, गणित का राजनीति शास्त्र में भी पारंगत हासिल की और पत्रकारिता जगत में अलहिलाल नामक उर्दू पत्रिका निकालकर देश में एकता और आपसी भाईचारे का एकीकरण करने में जुट गए।। 

आज हम सभी ने उनके द्वारा देश की एकता और स्वतंत्रता में अग्रिम योगदान की भूमिका अदा करने वाले मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके द्वारा किये गए देश हित कार्यो के लिए उन्हें याद किया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।