ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
सुप्रीम कोर्ट और सरकार के आदेशों के बावजूद शहर में चल रहे हुक्का बार पर खाद्य विभाग ने रात में स्वरूप नगर स्थित ट्री हाउस कैफ़े में छापा मारकर बड़े हुक्का बार का ख़ुलासा किया। कोटपा क़ानून के तहत हुक्का पूरी तरह से बैन है इसके बावजूद हुक्का बार खुलेआम चल रहे है। इसकी वजह से नई पीढ़ी इसकी गिरफ़्त में फँसती जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट और सरकार के आदेशों के बावजूद शहर में चल रहे हुक्का बार पर खाद्य विभाग ने रात में स्वरूप नगर स्थित ट्री हाउस कैफ़े में छापा मारकर बड़े हुक्का बार का ख़ुलासा किया। कोटपा क़ानून के तहत हुक्का पूरी तरह से बैन है इसके बावजूद हुक्का बार खुलेआम चल रहे है। इसकी वजह से नई पीढ़ी इसकी गिरफ़्त में फँसती जा रही है।
नाबालिग भी मिले हुक्का में डूबे हुए
नशे
के खुमार में डूबे युवक युवतियां व कुछ नाबालिग भी हुक्के की लत में डूबे
नज़र आये इस तरह से रेस्तरां के नाम पर उन्हें हुक्का परोसा जा रहा यह तो उन
युवाओ के भविष्य को अंधकार की ओर धकेलने का काम किया जा रहा है
खाद्य
विभाग की टीम ने स्वरूप नगर स्थित ट्री हाउस कैफ़े में छापा मारकर बड़ी
मात्रा में हुक्के बरामद किए। कैफ़े में डेढ़ दर्जन के क़रीब लड़के
लड़कियाँ हुक्का पी रहे थे। इनमे से कुछ नाबालिग़ भी थे टीम को देख कर
युवा वर्ग अपना मुंह छिपाने लगे टीम को मौक़े से 10 से ज़्यादा हुक्के मिले
जिन्हें नष्ट कर दिया गया। वही टीम ने कड़ी कार्यवाई करते हुए सभी लड़के
लड़कियों के चालान काटे गए और उनके परिजनो को सूचना दी गयी। वही जब कैफ़े
मालकिन अदिति शुक्ला से दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया
तो वह मौक़े पर कैफ़े का लाइसेन्स नही दिखा पाई जिसके लिए उनको मंगलवार तक का समय दिया गया है।
अभिहित
अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे इन्फॉर्मर ने सूचना दी थी
यहाँ अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है जहां पहुंचकर छापेमारी
की है इनकी संचालिका से पूछताछ की जा रही है रेस्टोरेंट में हुक्काबार चल
रहा था यहाँ से एक दर्जन से जायदा हुक्का बरामद किया है और सत्रह चालान
किये गये। संचालिका को नोटिस दिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।