रिपोर्ट --मोबीन मन्सुरी
नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा सफाई में
केंद्र सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये खर्च कर एक बड़े घोटाले के विरोध में
समाजवादी पार्टी नेताओं ने जल समाधि लेकर प्रदर्शन किया.सपा नेताओं का
कहना था कि सरकार ने गंगा सफाई के नाम पर 20 हजार करोड़ खर्च कर दिए,लेकिन
गंगा आज भी मैली है।
कन्नौज
गंगा नदी किनारे जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गंगा नदी किनारे सफाई
करने पहुंचे तो वहां गंदगी का अम्बार लगा हुआ था। गंदगी देख समाजवादी
पार्टी के नेताओं ने गंगा किनारे सफाई शुरू की और फिर सरकार ने गंगा सफाई
के नाम पर 20 हजार करोड़ का हिसाब मांगा। सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख
नवाब सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी गंगा गाय गायत्री राम मंदिर के नाम से
सत्ता में आई थी, लेकिन बीजेपी की सरकार ने अपने एक भी वादे पुरे नहीं किए।
इस सरकार ने लोगों को छलने का काम किया।
नामामि गंगे के नाम पर सरकार ने
20 हजार करोड़ रुपये गंगा सफाई में कहा खर्च कर दिए इसका कोई हिसाब नहीं, इस
घोटाले को सपा खोल कर रहेगी। शाहजहांपुर जिले से कैमिकल युक्त पानी छोड़े
जाने का विरोध करते हुए कहा कि कुम्भ का मेला शुरू होने वाला है. ऐसे में
कैमिकल युक्त जल से श्रद्धालुओं को नुकसान होगा। सपा की सरकार ने कन्नौज
जिले में 25 करोड़ रुपये की कीमत से गन्दा पानी साफ करने का प्लांट लगाया
था, लेकिन इस सरकार ने उस प्लांट को अभी तक शुरू नहीं किया। सरकार के इस
घोटाले के विरोध में आज सपा कार्यकर्ता जलसमाधि लिए हुए हैं.
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।