भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच ब्रिसबेन में खेला जाएगा ,कुछ ही देर में - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 21 November 2018

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच ब्रिसबेन में खेला जाएगा ,कुछ ही देर में

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच ब्रिसबेन में खेला जाएगा। अब से कुछ ही देर बाद ये मुकाबला शुरू होगा और इसी के साथ आगाज़ होगा टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा का। भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहा है,


लेकिन इस बार हालात थोड़े अलग हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान के अंदर और बाहर ही मुश्किलों से जूझ रही है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पास कंगारूओं को उनके घर में शिकस्त देने का मौका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.20 पर शुरू होगा।


पहले टी20 के लिए भारत की टीम:
कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जस्रपीत बुमराह, खलील अहमद और युजवेन्द्र चहल.

ऑस्ट्रेलियाई टीम:
एरॉन फिंच, एशटन एगर, जेसन बैहरनडॉर्फ, एलेक्स कैरी, नैथन कुल्टर नाइल, क्रिस लिन, बेन मैक्डरमॉट, ग्लेन मैक्सवेल, डार्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोइनिस, एंड्र्यू टाय, एडम ज़म्पा.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।