रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 22वीं अंतर्जनपदीय जोनल
पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग में 110 मीटर बाधा
दौड़, पोल वाल्ट व भाला फेंक में फतेहगढ़ टीम विजयी रही। जबकि लंबी कूद,
1500 मीटर दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, त्रिकूद व 500 मीटर दौड़ में कानपुर
की टीम ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में इटावा की टीम अव्वल रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत टीमों की सलामी लेकर किया। इस
मौके पर एसपी संतोष मिश्रा मौजूद रहे। सांसद ने हरी झंडी दिखाकर 7 गाड़ियों
को अलग अलग थानों में भेजा गया । सेंट्रल जेल के कैदियों के बैंड ने मार्च
पास्ट में भाग लिया। पुरुष वर्ग में पोल वाल्ट और 500 मीटर दौड़ में
फतेहगढ़, लंबी कूद व 200 मीटर दौड़ में फतेहगढ़ की टीम ने बाजी मारी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।