फैजाबाद-एसटी एक्ट में संशोधन सर्वसमाज सम्मेलन 4 को - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 3 November 2018

फैजाबाद-एसटी एक्ट में संशोधन सर्वसमाज सम्मेलन 4 को

Image result for scst

रिपोर्ट - बलराम 
 
 3 नवम्बर। सर्व समाज मोर्चा के प्रवक्ता पाटेश्वरी सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा एससी एसटी एक्ट में संशोधन, आरक्षण पर विरोध व अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के समर्थन में सर्वसमाज द्वारा 4नवंबर को सत्तीचौरा बरसेंडी मोड़ पर आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गठित टीम कार्य कर रहीं हैं।

उन्होने बताया कि भीड़ इकठ्ठा करने को गठित टीम में सोहावल क्षेत्र से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह फौजी ने जिला महामंत्री कमलेश सिंह को बीकापुर, खजुरहट, मिल्कीपुर से धर्मसेना के अध्यक्ष संतोष दूबे, मया बाजार, दर्शननगर मसौधा क्षेत्र से चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पं कृपानिधान तिवारी व नगर क्षेत्र से मोर्चा के प्रवक्ता पाटेश्वरी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
मोर्चा संरक्षक व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा एच बी सिंह ने बताया इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण देश से प्रतिभावान व्यक्तित्व की हिस्सेदारी इस सम्मेलन की शोभा बढ़ाएगी। सर्वसमाज संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पाटेश्वरी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद प्रतापगढ़ कुंवर हरबंस सिंह व विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज होंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।