ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
नगर निगम मे बीते दिनों कर्मचारियों और पार्षदो के बीच हुयी मार-पीट के
बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आठवां दिन भी हंगामा और ड्रामा की भेट
चढ़ गया। एक तरफ कर्मचारियों ने जम कर नारेबाजी की तो वही दुसरी तरफ
पार्षदो ने महापौर को सामूहिक इस्तीफा दे दिया । 8 दिन से चल रही इस
गरमा-गरमी मे दोनो पक्ष अपनी अपनी बातो को लेकर अड़े पड़े है लेकिन अब तक
किसी भी प्रकार के निष्कर्ष पर नही पहुंच पाए हैं। और न ही कोई समझौते को
तैयार है।
जांच कर दोषियों पर कार्यवाई की जाए
नगर
निगम कर्मचारियों व पार्षदों के बीच बीते दिनों हुई मारपीट और अभद्रता के
बाद लगातार 8 वे दिन भी कर्मचारियों ने काम बंद रखते हुए नारेबाजी की वहीं
इस दौरान कानपुर के 110 वार्डो के 70 पार्षदो ने सामूहिक रूप से मेयर को
इस्तीफ़ा दिया है और अपनी समस्याओं से रुबरु करवाया वहीँ पार्षदों का कहना
है कि कर्मचारी बेवजहा काम बन्द कर लोगो को परेशान कर रहे है।
इस पर कानपुर
के 58 पार्षद लखनऊ जा कर मुख्य विकास अधिकारी व प्रदेश मंत्रियो से
मुलाकात करेगे और अपनी बात रखेंगे और जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश
अध्यक्ष को पत्र भी देंगे। वही मेयर प्रमिला पांडेय ने बताया कि पार्षदो का
इस्तीफा स्वीकार नही किया गया है कहा कि बैठकर बात की जाएगी जिसपर तीन
बिंदु निर्धारित किये गए है एक तो पार्षद और कर्मचारी दोनों तरफ से मुकदमा
वापस लिए जाए , दूसरा पहले दिन ऑफिस में मारपीट की जांच की जाए जिसके लिए
नगर आयुक्त ने कह भी दिया है जो दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया
जाएगा। तीसरा ये की जिस दिन यह मामला हुआ उसमे आउटसोर्सिंग वाले कर्मचारी
बर्खास्त किये जायें।
हम सभी बैठकर दोनों तरफ से बात की जाएगी और समझौते का प्रयास किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।