फर्रुखाबाद- भाजपा सरकार 80 प्रतिशत लगाई अवैध खनन पर रोक-मंत्री अर्चना पांडेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 12 November 2018

फर्रुखाबाद- भाजपा सरकार 80 प्रतिशत लगाई अवैध खनन पर रोक-मंत्री अर्चना पांडेय

 रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

प्रदेश सरकार की खनन एंव आवकारी मंत्री अर्चना पांडेय अपने एक निजी कार्यक्रम में जिले में पहुंची।उन्होंने ने वार्ता के दौरान के बताया कि भाजपा के घटक दल के मंत्री राजभर के द्वारा रोजाना कोई न कोई सरकार के खिलाफ बयान देते चले आ रहे है उसको लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी एक समुद्र है 



जिसको एक बार जोड़ती है उसको कभी निकालती नही है आपस मे मंथन चल रहा है वह हमेशा साथ है और साथ रहेंगे।वही जिले में हो रहे अवैध खनन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध खनन पर भाजपा सरकार ने 100 में से 80 प्रतिशत रोक लगाई है।सवाल करने वाले से कहा कि आप लिखित में अवैध खनन की शिकायत करें उनके इस जबाब से यही अंदाज लगाया जा सकता है।जो भी अवैध खनन हो रहा है उसकी उनको पूरी जानकारी है।वही शराब के अवैध कारोबार के सवाल पर उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार दो सिपाही या दो दरोगा बन्द नही करा सकते और किसी सरकार ने बन्द भी नही करा पायेया।इस कारोबार को बंद कराने के लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
 
मंत्री के सभी जबाब सवालों के विपरीत-खनन को लेकर वह छोटे खनन केंद्र बनायेगी लेकिन अवैध खनन की खुली छूट देती रहेगी।वही शराब को बंद कराने के बात छोड़ो उन्होंने यह कह दिया कि किसी सरकार ने अवैध शराब का कारोबार बंद नही करा सकी तो सिपाही और दरोगा क्या बन्द करा पायेंगे।जबकि जिले में अवैध शराब का कारोबार चरम सीमा पर है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।