फर्रुखाबाद - सामूहिक विवाह समारोह में जीवन की डोर से बंधे 99 जोड़े - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 19 November 2018

फर्रुखाबाद - सामूहिक विवाह समारोह में जीवन की डोर से बंधे 99 जोड़े

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा


सेवावृत अनुष्ठान के तहत मनोज अग्रवाल व चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया| जिसमे 99 जोड़ो ने एक दूसरे के गले में वर माला डाली और साथ जीने मरने की कसम खा ली| विवाह समारोह आये अतिथियों ने सभी को आशीर्वाद दिया| बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित किये गये



ग्यारहवें सेवाव्रत संकल्प सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की ओर से बढ़पुर स्थित गेस्ट हाउस में किया गया। समारोह में 97 जोड़ों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह रस्म हुई। दो जोड़ों का निकाह शहर काजी मुताहिर अली ने कराया। मंच पर सभी जोड़े एक साथ बैठे, पुष्पवर्षा के बीच सामूहिक जयमाल हुई।




जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन खूबसूरत ढंग से सजे मंडप में पहुंचे। मंडप में विवाह की विधि-विधान से रस्में की गईं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह का कार्यक्रम स्व. विशन स्वरूप अग्रवाल की प्रेरणा से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। सत्रह जाति-समाज के दूल्हा-दुल्हन इस बार के समारोह की शोभा बने हैं।

1 comment:

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।