कानपुर देहात - पंडित जवाहर लाल रोहतगी चिकिस्तालय की और से निवारणीय अन्धतामुक्त घोषित किया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 1 November 2018

कानपुर देहात - पंडित जवाहर लाल रोहतगी चिकिस्तालय की और से निवारणीय अन्धतामुक्त घोषित किया गया

रिपोर्ट- अरविन्द शर्मा       

कानपुर देहात क्षेत्र के लालपुर गांव में आयोजित संगोष्ठी में पांच गांवोको पंडित जवाहर लाल रोहतगी चिकिस्तालय की और से निवारणीय अन्धतामुक्त घोषित किया गया वहीँ आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऑपरेशन आई साईट यूनिवर्सल के विश्व निदेशक ने संस्था की ओर से किये गए इस प्रकार के कार्य की सराहना की गई।


नेत्र रोग से मुक्ति पाए हुये मरीजों ने भी चिकिस्तको का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में भटपुरवा, मोहम्मदपुर, खलीलपुर, लालपुर,व चैनपुर को निवारणीय अन्धतामुक्त घोषित किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि आई साइट यूनिवर्सल के विश्व निदेशक काशीनाथ भुसनुरमथ व डाक्टर हरीश कुमार ने बताया कि दृष्टि दोष व मोतियाबिंद के लिये ग्रामीण इलाकों में लोगों के उपचार के लिए कोई साधन नहीं है लेकिन नेत्र चिकिस्तालय की ओर से इन इलाकों में पहुँचकर लोगो का ईलाज करना एक सराहनीय कार्य रहा है वही कार्यक्रम में नेत्र चिकिस्तालय के प्रशासक विजय टंडन ने बताया कि ग्रामीण बुजुर्ग पैसों के अभाव में आँखों से संबंधित बीमारी का इलाज नहीं करा पाते हैं 

लेकिन संस्था की ओर से गाँव गाँव में कैम्प आयोजित कर ऐसे मरीजों को चिन्हित कर उन्हें उपचार की सुविधाएं मुहैया कराई गई जिससे सैकड़ो मरीजों को इसका लाभ मिल सका और ऐसी का परिणाम है कि इन पांच गांवों को पूर्णतया अन्धतामुक्त घोषित किया गया। इस मौके पर प्रधान पति मान सिंह, विकास अवस्थी, आलोक तिवारी,अर्पित,महेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।