फर्रुखाबाद - गिल्बर्ट व्हीलर कोली की बहादुरी का गुणगान का विरोध - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 24 November 2018

फर्रुखाबाद - गिल्बर्ट व्हीलर कोली की बहादुरी का गुणगान का विरोध

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में ब्रिटिस काल में क्रांतिकारियों द्वारा मारे गये इंग्लैंड के रहने वाले माइकल क्लार्क के नाना गिल्बर्ट व्हीलर कोली की बहादुरी का गुणगान का विरोध होने लगा है । वीते दिने  गिल्बर्ट व्हीलर कोली के नाती माइकल क्लैप आज इंगलैंड से फतेहगढ पुलिस लाइन पहुंचने पर अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने माइकल क्लार्क का स्वागत किया था और उन्हे शहीद स्थल पर दिवंगत एसपी गिल्बर्ट व्हीलर कोली के स्मारक के पास ले गये थे ।




शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि एसपी गिल्बर्ट व्हीलर कोली को 3 अप्रैल 1936 को कोतवाली मोहम्मदाबाद के पिपरगांव में बदमाशों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। तभी एसपी कोली  सब इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद व 2 सिपाहियों को लेकर वहां गये थे। मुठभेड में एसपी व सब इंस्पेक्टर की गोली मरकर हत्या कर दी गयी थी  ।




फर्रुखाबाद के अंग्रेजी शासन काल में पुलिस अधीक्षक गिल्बर्ट व्हीलर कोली रहे जिन्होने स्वत्रता संग्राम के समय कई देश की आजादी की लड़ाई लड़ रहे लोगो को मौत के घाट उतरने वाले में एसपी के नाती को आजाद  भारत देश के एसपी संतोष कुमार मिश्रा उनका सम्मान दे रहे है ।जिन्होंने हमारे देश की आजादी की लड़ाईया लड़ रहे लोगो के ऊपर यातनाये देकर गोलिया चलवाई गयी स्वत्रता संग्राम सैनानी के परिजन आज पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा की घोर निंदा कर रहे है ।वही समाजसेवी सहित  भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी इसकी निंदा करते नजर आये ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।