रिपोर्ट - बलराम चौरसिया
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा दिये गये निदेर्शो के अनुपालन में कृषि विभाग के अधिकारियों ने सभी थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी, उप जिला निदेशक के द्वारा रुदौली तथा भूमि संरक्षक अधिकारी द्वारा सोहावल, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण द्वारा बीकापुर में छापेमारी की गयी।
छापेमारी में कमी पाये जाने पर साधन सहकारी समिति सेमरा, रामतेज वर्मा बीज भण्डार गोसाईगंज तथा विशाल खाद मकसूमगंज सोहावल निलम्बित की गयी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नमूनों की जांच प्रदेश के विभिनन लेबोरेट्री में करायी जायेगी व अमानक पाये जाने पर कठोर विधिक कारवाई की जायेगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।