ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कानपुर में रक्षा प्रतिष्ठान और उद्यमियों के सहयोग से
डिफेन्स सेक्टर में उत्पादों निर्माण करने के लिए तीन दिवसीय डिफेन्स
एक्सपो का शुभारम्भ सीएसए ग्राउंड में किया गया। जिसका उद्घाटन सूबे के
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने किया |
कानपुर के चंद्रशेखर आज़ाद कृषि
एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रक्षा प्रतिष्ठान और उद्यमियों द्वारा
तीन दिवसीय डिफेंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस डिफेंस की प्रदर्शनी
में डीआरडीओ द्वारा देश की सुरक्षा के लिए सैनिकों को दिए जाने वाले उत्पाद
व उद्यमियों द्वारा व्यापार की दृष्टि से इंडस्ट्रियों को आगे बढ़ाने का भी
यह एक सार्थक प्रयास है। सीमा पर सुरक्षा की दृष्टि से कई दुश्मनों के
छक्के छुड़ाने के लिए कई वीपन्स और जरूरत के उत्पादों को प्रदर्शनी में
लगाया गया है
वही कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश
महाना ने रक्षा इकाईयों के उत्पादों का गहनता से निरिक्षण किया साथ ही सूबे
के उद्यमियों के लिए डिफेन्स कॉरिडोर में खासी उम्मीदे जताई। आईआईए के
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत बहुत से
हमारे पास उत्पाद प्रतिष्ठानो ने निर्माण किये है हमारी सेना की क्या डिमांड है डिफेंस एक्सपो बड़ा साधन था। इस डिफेंस कॉरीडोर के अंदर में जितने
भी डिफेंस के जितने एस्टेब्लिशमेंट और जितने इंडस्ट्रीज है उन्हें एक
प्लेटफार्म में लेकर आने का काम करना है
दोनों के
बीच आपस मे सामंजस्य बनाने के लिए बड़ी मात्रा में यहां पर डिफेंस के पीएसयू
आए हुए है अपने उत्पाद लेकर यहां पर यह डिमांड हम सभी एमएसएमई के माध्यम
से पूरा करेंगे कानपुर डिफेन्स एक्सपो में 180 से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं
यह सूबे के उद्यमियों के लिए अपार संभावनाए जताई केबिनेट मंत्री सतीश
महाना ने बताया कि डिफेंस पीएसयूस के साथ और उद्यमियों के साथ मिलकर यह
एक्स्पो लगाई गयी है
डिफेंस के उतपादो की भारत मे
निर्माण तो होता ही है लेकिन यूपी में डिफेंस के उत्पादों का निर्माण यह
डिफेंस कॉरिडोर के लिए सराहनीय कदम है इस एक्सपो से हम यहां के उद्यमियों
को दिखाएंगे की डिफेन्स में किन किन उत्पादों की जरूरत और सप्लाई होती है
और अभी तक जिन उत्पादों को निर्यात किया जाता था अब उन्हें मेक इन इंडिया
के तहत बनाया जाएगा डी लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू होने से उद्यमियों को लाभ
मिलेगा। साथ ही इंडस्ट्रीज को सेमिनार के जरिये पूरी जानकारी दी जाएगी कि
कौन कौन से उत्पादों की आवश्यकता है कैसे उनका निर्माण करना है इन सेशन के
द्वारा उन्हें यह जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।