कानपुर देहात - उसरी की धरती पर गरजे विदेशी शेर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 11 November 2018

कानपुर देहात - उसरी की धरती पर गरजे विदेशी शेर

रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा

कानपुर देहात की तहसील रसूलाबाद के उसरी ग्राम पंचायत में सैकड़ों वर्ष पुराना दंगल आज भी अपनी शान बनाये हुए है जहां पर कई प्रांतो व देशो के पहलवान अपने दाँव पेंच के करतब दिखा जनता को भरपूर आनन्द देते हुए जोर आजमाइश करते हैं जिसके चलते हजारों की संख्या में लोग यहाँ आकर आनन्द लेते हैं 
 
 
 

सबसे बड़ी बात यहाँ पर लाखों रुपये की कुश्ती आर पार फ्री स्टाईल में देखने को मिलती है जिसका संचालन गणेश शंकर विद्यार्थी के द्वारा दूर दराज से आये पहलवानो का हाँथ मिलवा कर करवाते है और संरक्षक में प्रधान पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप सिंह उर्फ टुन्नू भैया जो की दिल खोल कर पहल वानों पर धन वर्षा करते हैं व क्षेत्र की जनता का अपार सहयोग व प्यार मिलता है आखिर में अभी भी अखाड़े की आन बान शान उसरी ग्राम पंचायत बनाये हुए है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।