मुख्यमंत्री
सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन विकासखंड
परिसर सुलतान पुर । लंभुआ में किया गया जिसमे 10 जोडों की शादी विधि विधान
से मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि के सात फेरों के साथ संपन्न हुई नव युगल को
उपजिलाधिकारी लम्भुआ डॉ रमेश कुमार शुक्ला और जिला समाज कल्याण अधिकारी
सुल्तानपुर आर बी सिंह ने आशिर्वाद और गृहस्थी का सामान भी दिया
उपजिलाधिकारी ने बताया
गरीब परिवार के कन्याओं की शादी हेतु शासन की
मंशानुरूप ऐसा आयोजन किया गया था और आगे भी किया जाएगा उन्होंने बताया कि
कुल 13 जोडों की शादी के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया था लेकिन न पहुँच पाने
के कारण सिर्फ 10 जोडों की शादी आज सम्पन करायी गयी।इस मौके पर कार्यक्रम
की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी लम्भुआ ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक
प्रमुख श्री मती सुनीता चौरसिया,खण्ड विकास अधिकारी अमरनाथ शुक्ला, संजीव
पांडेय,प्रेमनाथ शुक्ला, प्रसून मालवीय,सुशील सिंह,प्रवीण पाठक सहित अन्य
गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।