कानपुर - महिला सिपाही की पति ने की चापड़ से निर्मम हत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 20 November 2018

कानपुर - महिला सिपाही की पति ने की चापड़ से निर्मम हत्या

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
 
कानपुर में पति ने अपनी ही पत्नी की चापड़ से वार कर निर्मम हत्या कर दी घटना की जानकारी पुलिस को तब हुई जब रोते बिलखते हुए बेटा घर से बाहर निकला और इसकी सूचना पड़ोसियों और पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही आरोपी पति को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

 
पढ़िए क्या है मामला

आपको बता दें कि नौबस्ता थाना क्षेत्र कररही इलाके में शारदा (50) अपने पति वीरेन्द्र सिंह व बेटा गोलू (21) के साथ रहती थी शारदा उन्नाव कोतवाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थी वहीं वीरेंद्र को पत्नी शारदा के ऊपर काफी समय से अवैध सम्बन्धो को लेकर उसके मन मे शक था जिसके चलते मंगलवार की सुबह वीरेंद्र ने अपने बेटे गोलू को बाथरूम में बन्द करने के बाद पत्नी शारदा के ऊपर चापड़ से उस समय तक वार करता रहा जब तक उसकी सांसे थम नही गयी वही मां के चिल्लाने पर बेटे गोलू ने बाथरूम का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा बहार बन्द होने की वजह से खुला नही जिसके बाद गोलू ने दरवाजा तोड़ते हुए बहार निकला और जाकर देखा तो माँ का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ देख दंग रह गया जिसके बाद पास में ही खड़ा गोलू ने अपने पिता को धक्का मारते हुए कमरे में बन्द कर दिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बेटा गोलू ने बताया कि हम लोग अपने कमरे में सो रहे थे 
 
 
 
सुबह बाथरूम के लिए गया इस दौरान पिता ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से लॉक कर मां के ऊपर चापड़ से हमला कर दिया इस दौरान माँ चिल्लाई तो मैंने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया जो बाहर से लॉक होने की वजह से खुला नही जिसके बाद किसी तरह धक्का मारकर दरवाजा तोड़ा और बाहर आ कर देखा मां का शव क्षत विक्षत बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था वही ठीक बगल में खून से सना चापड़ भी पड़ा हुआ था यह देख हैरान हो गया लेकिन अपने को सम्भालते ही किसी तरह पिता को धक्का मारते हुए दरवाजा बंद कर बाहर आ गया और घटना की जानकारी पड़ोसी व पुलिस को दी। मौके पर लोगो की भीड़ और पुलिस फोर्स मामले की पड़ताल में जुट गई।
 
सीओ गोविंदनगर आर के चतुर्वेदी ने बताया कि शारदा नाम की महिला उन्नाव कोतवाली में तैनात थी जहां बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह उसके पिता ने चापड़ से वार कर हत्या कर दी है जिसे पोस्ट मॉर्टम के लिये भेज दिया है इस मामले मे मौके से आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।