रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
बीजेपी सरकार होने के बाद भी बीते लगभग दो महीने में आधा सैकड़ा गायों और गौवंशों की मौत से आम जनमानस से लेकर अन्य गौ सेवक परेशान है उसी से आक्रोशित नंदी सेना का आमरण अनशन शुरू कर दिया है।जिस पर जिलाधिकारी से अपना गला फंसते देख जाँच कमेटी गठित कर दी। कमेटी ने गौसदन पंहुचकर जाँच पड़ताल की।

नंदी संकल्प सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी चौक पर अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार आमरण अनशन पर बैठ गये।उसके साथ उनके तकरीबन एक दर्जन समर्थक भी है।नंदी सेना ने मांग की है की गौसदन का पूरा व्योरा दिया जाए की कितने गौवंश, कितनी गाय है। कितनी गाय गौसदन में बंद की गयी और कितनो को जुर्माना देकर छोड़ दिया गया।वर्तमान में जो गाय व गौवंश गौसदन में है उन्हें तत्काल चारा उपलब्ध कराया जाये।गौसदन में स्थायी कर्मियों की नियुक्ति के साथ ही गौसदन में गायों व नंदी के लिए अलग-अलग चन्नी की व्यवस्था की जाये। गायों की पर्याप्त चिकित्सा की व्यवस्था की जाये।
प्रभारी ईओ एसडीएम अमित असेरी ने बताया की कमेटी जाँच करने के लिये गौसदन आयी है।पूरी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को दी जायेगी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।