तहकीकात न्यूज़ डेस्क
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश के जनपद सतना के मैहर विधानसभा क्षेत्र और
पन्ना में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी देश को
विकास की दिशा में ले जाना चाहते है। कांग्रेस और भाजपा की नीतियां एक हैं।
देश में गरीबी है पर मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा गरीब है। इतने खपरैल के
घर हमने और कहीं नहीं देखे। आज देश बहुत पीछे चला गया है। अगर बदलाव करना
है तो अच्छे के लिए करिए। समाजवादी पार्टी के लिए करिए।
यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले 40 साल कांग्रेस ने रोटी जलाई।
अब 15 साल से भाजपा रोटी जला रही है। किसानों के लिए, गरीबों के लिए और
नौजवानों के लिए कांग्रेस और भाजपा ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस की बनाई
व्यवस्था को ही भाजपा ने आगे बढ़ाने का काम किया है।
सतना
की मैहर विधानसभा सीट पर जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तमाम
सवाल आपके सामने हैं। भाजपा और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं हैं। आज सभी
चीजों की कीमतो में वृद्धि 2014 से ज्यादा बढ़ गई हैं। की कांग्रेस तरह
भाजपा ने भी मंहगाई बढ़ा दी है। दो करोड़ नौकरी का वादा था लेकिन नौजवानों को
नौकरी नहीं मिली। केवल मध्य प्रदेश के नौजवानों को धोखा नहीं दिया। पूरे
देश के नौजवानों को धोखा दिया गया है।
यादव ने कहा
कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े देखे तो सबसे ज्यादा नवजात बच्चों की और
गर्भवती महिलाओं की जान जा रही है कुपोषण से। आदिवासी भाइयों में 90 फीसदी
महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की शिकायत हैं। भाजपा बताए कि किसान क्यों
खुदकुशी कर रहा हैं?
अखिलेश यादव ने कहा शौचालय में
पानी ना कांग्रेस दे रही थी ना भाजपा दे रही है। भाजपा के प्रधान मंत्री झाड़ू पकड़ लेते हैं। लेकिन गंदगी दूर नहीं हुई। कूड़ा तब तक खत्म नहीं
होगा जब तक इनकी नियत साफ नहीं होगी। कांग्रेस के लोग 70 हजार रूपये का
आवास देते थे अब भाजपा 1 लाख 20 हजार रूपए का आवास दे रही है। उत्तर प्रदेश
में समाजवादी सरकार ने 3 लाख रूपये का लोहिया आवास दिया है। हम मध्य
प्रदेश में भी 5 लाख रूपये का आवास देंगे। उत्तर प्रदेश में नोटबंदी के
दौरान बैंक की लाइन में जन्में बच्चे खजांची को हमारी सरकार ने आवास दिया
लेकिन भाजपा ने उसे रोक दिया। अब हम 08 दिसम्बर को खजांची को दो आवास बना
कर दे रहे हैं। 5-5 लाख के ये आवास सभी बेसिक सुविधाओं से लैस होंगे।
पन्ना में अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस एक गड्ढ़़े वाला
शौचालय देती थी अब भाजपा दो गड्ढ़ो वाला शौचालय दे रही है। हम सच्चा
परिवर्तन लाने वाले लोग हैं। उत्तर प्रदेश में किसान को मरने पर दुर्घटना
होने पर 5 लाख रूपए दिए। मध्य प्रदेश में 10 लाख रूपये देंगे। यहां तो
पुलिस भर्ती होती ही नहीं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने 5 साल में
70 हजार पुलिस कर्मियों को भर्ती किया। किसानों की मदद की, सड़क ऐसी बनाई कि
कभी जरूरत पड़े तो वायु सेना के लड़ाकू हवाई जहाज भी उतार सके।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम आपके बीच इसलिए आए हैं हमने तय किया है
कि समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय दल बना कर रहेंगे। आज देश में आबादी में
ज्यादा वाले पीछे हैं और कम आबादी वाले आगे हैं। हमें उम्मीद हैं कि आप हम
लोगों की मदद करेंगे। जिससे हम अपने घोषणा पत्र की योजनाओं को लागू कर आपकी
सेवा कर सके। हम समाजवादी लोग जब तक किसानों का कर्जा माफ नहीं करा देंगे
सरकार को काम नहीं करने देंगे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।