रिपोर्ट - बलराम चौरसिया
अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा आयोजित धर्मसभा में पहुचे कार्यकताओं से अयोध्या पट गई। हजारों कार्यकताओं सुबह से ही अयोध्या का रूख करते नजर आयें। बसों, चार पहिया व दोपहिया वाहनों से कार्यकता का लगातार अयोध्या पहुंचे
बाहर से आने वाले हिन्दू संगठनों के कार्यकताओं लखनऊ हाइवे से बूथ 4 से होते हुए अयोध्या पहुंच पहुंचे । सैकड़ो बसे कार्यकताओं को लेकर अयोध्या पहुंचे । बूथ नम्बर 4 से अयोध्या जाने वाले रास्तों पर चार पहिया वाहनों की लम्बी कतारें लगी हुई है। कार्यकर्ता जय श्री राम, मंदिर बनाने के नारों के साथ अयोध्या में जहां तहां धूमते हुए सभा स्थल की ओर जा रहे थे
कई जगह कार्यकर्ता हाथों में तलवारें भी लहराते हुए नजर आये। जय श्री राम के नारों के साथ ही विहिप कार्यकर्ता शिवसेना के नारे पहले मंदिर फिर सरकार लगा रहे है। फैजाबाद से अयोध्या जाने वाले रास्ते पर श्रीराम चिकित्सालय के सामने बैरिकेटिक लगा कर वाहनों को रोका जा रहा है। फैजाबाद से अयोध्या जाने वाले सभी रास्तों को सुरक्षाकर्मियों ने बंद कर दिया है। चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा बल नजर आ रहे है। सभा स्थल की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।