ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
इन दिनों डीएवी कालेज में चित्रकला विभाग की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पिछले एक सप्ताह से किया जा रहा है जहां कालेज के एमए फाइनल के छात्र छात्राओं ने इस चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है जहां छात्र छात्राओं द्वारा अद्भुत और सुंदर अनेक प्रकार की मूर्तियां मिट्टी के ढेलों से बनाई हुई है और यह अदभुत मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
अद्भुत मूर्तियां बनी आकर्षण का केंद्र
डीएवी
कालेज में पिछले एक सप्ताह से स्कल्पचर कार्यशाला का आयोजन किया गया है इस
आयोजन में मूर्तिकला की प्रतियोगिता रखी गयी है जिसमें कालेज के छात्र
छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है कालेज के हाल में इस प्रतियोगिता में
छात्र छात्राओं ने अपने हाथों से अनेक प्रकार की मिट्टी से निर्मित
मूर्तियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया किसी ने प्रभु श्री राम की
सुंदर मूर्ति बनाई तो किसी ने गौतम बुद्द की तो किसी ने मिट्टी के कप में
साधु बनाया वही किसी ने मिश्र के बादशाह की अदभुत मूर्ति बनाकर समाज को
मिट्टी और पर्यावरण की दृष्टि से भी मिट्टी की शुद्धता को बरकरार रखा।
एम ए
की छात्रा चित्रा ने बताया कि हमने राम जी की मूर्ति बनाई है क्योंकि इस
वक्त देश मे भी राम मंदिर निर्माण का मुद्दा चल रहा है और हम सभी की भावनाए
भी प्रभु श्री राम से जुड़ी है इसी को देखते हुए समाज को एक सन्देश इस
मूर्ति के माध्यम से दिया है कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर का
निर्माण हो। वहीं एम ए की छात्रा शालिनी व एम काम की छात्रा शौर्या ने
बताया कि इन सभी मूर्ति को बनाने के लिए शुद्ध मिट्टी का प्रयोग किया गया
है जो हमारे पर्यावरण को भी दर्शाता है यह मूर्तियां इसी को देखते हुए
बनाई गई है क्योंकि प्रदूषण इस वक्त शहर में बुरी तरह फैला हुआ है और अपनी
संस्क्रति मिट्टी का प्रयोग कम ही दिखाई देता है इसलिए एक तो पर्यावरण की
शुद्धता व मिट्टी की संस्क्रति को देखते हुए उसे वापस लाने के लिए यह
मूर्तियां हम सभी ने बनाई है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।