रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा
रूरा कानपुर देहात बच्चे राष्ट्र की सर्वोत्तम संपत्ति हैं किसी भी देश का
भविष्य उस देश के बच्चों पर निर्भर होता है बच्चों को उचित समय पर दी गई
शाबासी व चेतावनी उनका भविष्य बदलने में सक्षम होती है। आपको अपना भविष्य
इतना गौरवशाली बनना है कि अतीत भी आप पर गर्व करे और भविष्य भी उक्त बात
ग्रेपलिंग की स्वर्ण पदक विजेता शान्या ने बाल दिवस की पूर्व संध्या पर
रैली निकालने से पूर्व बच्चों को संबोधित करते हुए कही ।
आगे उन्होंने कहा
कि एकलव्य आधिक वीर थे वे स्व अध्ययन करते थे और अर्जुन को सिखाया जा रहा
था ग्रेपलिंग के राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक विजेता शिवम ने कहा कि हर बच्चे
के मन में किसी गुरु की गुरुवाणी गूंजती ही है अपने गुरुजनों का आदर करो
समझदारी जिम्मेदारी ईमानदारी बहादुरी,कर्तव्य परायणता,अलौकिक शक्ति एवं कल्पना शीलता के साथ अपनी भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति पर गर्व करो क्योंकि
मैकाले ने सन् 1937 में ब्रिटेन की संसद में कहा था
कि भारत की सभ्यता एवं
संस्कृति पर हमला किये बगैर भारत पर अधिक दिनों तक शासन नहीं कर पाएँगे साथ
ही हमारे संविधान के अनुच्छेद 45 एवं शिक्षा अधिकार 2009 से छह से चौदह
वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा का अधिकार है। बाल अधिकार के तहत बच्चों
के साथ मारपीट प्रताड़ना व अपशब्द प्रतिबंधित हैं।, बच्चों को अनुच्छेद उन्तालीस एक से गरिमा में जीवन का अधिकार अनुच्छेद 38,15(4),16(4),19(1)
तथा 275 व 300 से बच्चों में भेदभाव करना निषिद्ध है । यह रैली मंडी समिति
से प्रारंभ होकर कबीर आश्रम होते हुए विद्युत घर के पास आकर समाप्त हुई
।रैली में बच्चे नारे लगा रहे थे भैया बहनों भूल न जाना कल बाल दिवस मनाना
रैली में आर्यन पाल,सूरज पांडे,रैली में आर्यन पाल सूरज पांडे,अभय यादव,
सौरभ कल,दीपक शर्मा,सूरज गौतम ,आदि सामिल थे इसी तरह की दूसरी रैली तिगाईं
ग्राम सभा की कालिन पुरवा गांव में निकाली गई।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।